रामनगर, जनवरी 30 -- रामनगर। समाजवादी लोकमंच ने मसूरी में बीते 24 जनवरी को पंजाबी सूफी संत बुल्ले शाह के स्मारक पर हमला कर तोड़फोड़ करने की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने एवं उनके स्मारक के पुनर्निर्माण की मांग की है। शुक्रवार को मंच के संयोजक मुनीष कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिस तरह से तालिबानों ने अफगानिस्तान के बामियान में बौद्ध मूर्तियों को नष्ट किया था, उसी तरह से सूफी संत बुल्ले शाह की स्मारक को नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...