मुरादाबाद, मार्च 9 -- मुरादाबाद। स्माइलिंग ब्यूटी लेडिज क्लब ने रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। शुभारंभ अलंकृता ने गणेश वंदना कर किया। इस मौके पर ममता अरोड़ा, नुपूर गुप्ता,वंदना मीनल, कमलेश गोयल,सारिब ने होली के गीतों पर जमकर डांस किया। इसके बाद मीनू जौहरी व रंजना ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। होली पर आधारित गेम्स रिंकी और ज्योति ने आयोजित कराए। संचालन मीनाक्षी व अध्यक्षता अंजलि गुप्ता ने किया। अंत में फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर अंजलि रस्तोगी,शुभी,रूपम, रिंकी चौपड़ा, रूचि मित्तल, सोनल, अलका,साक्षी, पायल, कमलेश,उषा आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.