रांची, नवम्बर 15 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि स्प्रीगडेल पब्लिक स्कूल खेलगांव खटंगा में झारखंड स्थापना का रजत वर्ष मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने झारखंड की संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नृत्य, संगीत और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्कूल की प्राचार्या अर्चना राठौर बच्चों को झारखंड की विरासत को संजोकर रखने के लिए प्रोत्साहित किया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाना है। इससे पूर्व प्राचार्या ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया। मौके पर सभी शिक्षक, शिक्षिका और अभिभावक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.