अल्मोड़ा, दिसम्बर 26 -- गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड और साई सावित्री स्कूल में क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुए। बच्चों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह के जीवन, त्याग, प्रेम और मानवता के संदेश को प्रस्तुत किया। मैनेजिंग डायरेक्टर रमा माहरा, प्रधानाचार्या रितिका कांडपाल तथा शिक्षिका दिव्या ने क्रिसमस दिवस पर मानव मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। यहां शिक्षिका ममता नेगी, कल्पना नेगी, समन्वयक वीना नेगी, रेखा जोशी, पुष्पा बिष्ट आदि भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...