अल्मोड़ा, मई 29 -- रानीखेत। उर्स समारोह के तहत आयोजित अंतर विद्यालयी कला और निबंध प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल के सात छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उर्स समिति द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की प्राची बिष्ट, दिव्यांश रावत, हर्षित जोशी, हार्दिक शाह, कुनाल देव तथा आयूषी बिष्ट, सादान आदि छात्र छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में अव्वल प्रतिभागी सम्मानित किए गए। गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड तथा साईं सावित्री पब्लिक स्कूल की ओर से उर्स समिति का आभार जताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.