गाज़ियाबाद, फरवरी 12 -- गाजियाबाद, संवाददाता। एचएलएम ग्राउंड पर गुरुवार को फर्स्ट ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मैच में स्पोर्ट जोन क्रिकेट एकेडमी ने नेहरू युवा केंद्र को आठ विकेट से मात दी।मैच में शतकीय पारी खेलने वाले लक्ष्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया। नेहरू युवा केंद्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 40 ओवर में 269 रन बनाए। अमन वर्मा ने सर्वाधिक 82 रन, जितेंद्र शर्मा ने 48,मोहित ने 36 औड रुद्राक्ष ने 28 रन की पारी खेली। विरोधी टीम की तरफ से दिव्यांशु ने चार विकेट, लक्ष्य ने दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी नेहरू युवा केंद्र की टीम ने 36.5 ओवर में दो विकेट पर 270 रन बनाकर मैच जीत लिया। लक्ष्य ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए। आदित्य सिसोदिया ने 117 रन की पारी खेली। जितेंद्र को एक विकेट मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.