कानपुर, नवम्बर 16 -- फोटो कानपुर। प्रमुख संवाददाता 37वीं वाहिनी पीएसी क्रिकेट मैदान पर रविवार को 25वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 37वीं वाहिनी कानपुर सहित कुल 10 वाहिनियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने किया। उन्होंने टॉस करने के साथ पहला शॉट खेलकर किया। पहले मुकाबले में 48वीं वाहिनी सोनभद्र ने 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी प्रयागराज ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 168 रन बनाकर मैच दो विकेट से जीता। दूसरे मैच में 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 138 रन बनाए। टीम की ओर से जवाब में आजमगढ़ की टीम पूरी टीम 17.2 ओवर में 100 रन बनाकर आलआउट हो गई। इससे 34वीं वाहिन...