धनबाद, मार्च 27 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। स्पोर्ट्स हॉस्टल में आवासीय प्रशिक्षण केंद्र खुलेंगे। 34वें राष्ट्रीय खेल के दौरान धनबाद में बने स्पोर्ट्स हॉस्टल की हालत जर्जर हो गई है। वे रखरखाव के अभाव में खंडहर बनकर रह गए हैं। जिला खेल विभाग ने राष्ट्रीय खेल की इन संपत्तियों को संवारने की तैयार की है। जिला खेल पदाधिकारी ने मैथन और बिरसा मुंडा पार्क के स्पोर्ट्स हॉस्टल को हैंडओवर लेने के लिए खेल निदेशालय रांची को पत्र लिखा है। झारखंड खेल प्राधिकरण के संयुक्त निदेशक को पत्र लिखकर जिला खेल पदाधिकारी ने स्पोर्ट्स हॉस्टल में नया आवासीय ट्रेनिंग कैंप खोलने की अनुमति मांगी है। पत्र में बताया गया कि बिरसा मुंडा पार्क के अंदर 50 बेड वाला हॉस्टल है। थोड़ी-सी मरम्मत के बाद आवासीय प्रशिक्षण केंद्र खोला जा सकता है। वहीं 50 बेड वाले मैथन स्पोर्ट्स हॉस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.