बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। संवाददाता दशकों से उपेक्षित स्पोर्ट्स स्टेडियम का अब सवा नौ करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प होगा। शासन ने पहली किस्त के रूप में 3.37 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे। स्टेडियम में दो दशक से बंद स्वीमिंग पूल का जीर्णोद्धार होने से तैराकों को अभ्यास में सहजता होगी। साथ ही सिंथेटिक पाथ-वे बनने से स्टेडियम की खूबसूरती में चार चांद लगेंगे। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुविधाओं के लिए शासन को अवगत कराया गया था। विधायक के प्रयास से शासन ने स्टेडियम के कायाकल्प के लिए सवा नौ करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। इस धनराशि से स्टेडियम में प्रशासनिक भवन का निर्माणहोगा। बाउंड्रीवाल बनवाई जाएगी। स्टेडियम में दूधिया रोशनी की जाएगी। स्वीमिंग पूल का जी...