रुडकी, दिसम्बर 6 -- क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में आयोजित स्पोर्ट्स वीक का शनिवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ। खो-खो महिला प्रतियोगिता में बीएएमएस बैच 2025 और कबड्डी में बीएएमएस बैच 2022 ने जीत हासिल की। इसी तरह वॉलीबाल में बीएएमएस बैच 2022, कैरम में बीएएमएस बैच 2024 और रस्साकसी में बीएएमएस बैच 2022 ने जीत हासिल की। इसके अलावा वॉलीबाल पुरूष प्रतियोगिता में बीएएमएस बैच 2023, कबड्डी में बीएएमएस बैच 2022, रस्साकसी में बीएएमएस बैच 2022, कैरम और शतरंज मुकाबलों में छात्रा अपूर्वा 2024 बैच, छात्र फरहान 2023 बैच, आदित्य सैनी 2022 बैच, छात्रा निशा 2023 बैच की टीम जीती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...