बिहारशरीफ, नवम्बर 22 -- चंडी, एक संवाददाता। स्थानीय बापू हाई स्कूल के मैदान में निजी स्कूल के तीन दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का समापन शनिवार को किया गया। इसमें ब्लू हाउस चैम्पियन बना। रेड हाउस को दूसरा तो येलो हाउस को तीसरा स्थान मिला। विजेता को कप और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। संत टेरेसा स्कूल के डायरेक्टर ने बताया कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बच्चों के लिए जरूरी है। बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...