गाज़ियाबाद, फरवरी 15 -- ट्रांस हिंडन। मोहन नगर स्थित आईटीएस यूजी कैंपस में दो दिवसीय यूजी स्पोर्ट्स मीट-2026 शनिवार शाम संपन्न हुई। कैंपस के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और महामाया स्टेडियम में हुई क्रिकेट, वॉलीबॉल, टग ऑफ वॉर, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, 100 मीटर दौड़, लेमन रेस और सैक रेस में एक हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया। क्रिकेट में बीबीए तृतीय वर्ष टीम, वॉलीबॉल में बीसीए तृतीय वर्ष टीम और टग ऑफ वॉर पुरुष वर्ग में बीसीए प्रथम वर्ष टीम ने पहला स्थान हासिल किया। बैडमिंटन युगल में देविका व भूमि, टेबल टेनिस में अतिशा रुहेना व कामाक्षी, 100 मीटर दौड़ में शोभा शर्मा व अश्वनी तोमर, लेमन रेस में जुवेरिया व जयंत तथा सैक रेस में मानसी व प्रांजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्थान के उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा व प्राचार्या नैंसी शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने ...