रांची, मार्च 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के खेल विभाग की ओर से आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का समापन मंगलवार को हुआ। इसमें सर्वश्रेष्ठ एथलीट (छात्र वर्ग) का खिताब स्नातक भूगोल विभाग के चेतन कुमार डांग को मिला। वहीं, सर्वश्रेष्ठ एथलीट (छात्रा वर्ग) का खिताब स्नातक भूगोल विभाग की छात्रा अनिता उरांव को मिला। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज की पूर्व छात्रा व ग्रामीण कार्य मंत्री, झारखंड सरकार दीपिका पांडेय सिंह उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि कॉलेज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है। प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने कहा कि पढ़ाई के साथ कॉलेज के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपना श्रेष्ठ दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.