लखनऊ, जून 30 -- भिठौली क्रासिंग के पास तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा के नीचे दबकर मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं, परिवार के पांच लोग चोटिल हो गए। ई- रिक्शा बच्ची के पिता चला रहे थे। मड़ियांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मड़ियांव के केशवनगर निवासी अभिषेक सिंह ई-रिक्शा चलाते हैं। वह आईआईएम रोड पर अपना घर बनवा रहे हैं। रविवार रात ई-रिक्शा पर बेटी ईशा (4), बहन खुशी, मामी रेखा, अनीता व सुभाषिनी को बिठाकर प्लॉट पर गए थे। रात नौ बजे वह भिठौली क्रासिंग पर पहुंचे ही थे तभी पीछे से आई तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक ने ई- रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। बेटी ईशा ई- रिक्शा के नीचे दब गई। वहीं, ई-रिक्शा सवार अन्य लोग सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.