प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज। स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट अकादमी प्रयागराज ने भदोही महोत्सव के फाइनल मैच में वाराणसी पर दो विकेट की जीत दर्ज की। भदोही में रविवार को वाराणसी ने 109 रन (काजल 36, नेहा 32, निक्की 14, भावना 2/13, मीनाक्षी यादव 1/14, अंशिका गौड़ 1/13, अनामिका चक्रवर्ती 1/16, सोनल 1/23) बनाए। जवाब में स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट अकादमी ने आठ विकेट पर 110 रन (रिया सोनकर 26 नाबाद, श्रेया पटेल 21, आशी यादव 17, रचना यादव 19, प्रियांशी 2/21, अंशिका 2/16, मनी 2/19, प्रियंका 1/18, निक्की 1/07) बना लिए। विजेता टीम के कोच अजय यादव, सहायक कोच रिचा यादव और टीम मैनेजर खुशी यादव रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.