देहरादून, जून 21 -- महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में 2025-26 के लिए कक्षा छह में 57 छात्रों का चयन किया गया है। कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूची जारी कर दी है। कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं ने बताया कि हाल ही में कॉलेज प्रशासन की ओर से चयन प्रक्रिया शुरू की गई थी। ट्रायल और अन्य परीक्षाओं के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि 07 जुलाई से 10 जुलाई तक प्रवेश की प्रक्रिया की जाएगी। ममगाईं ने बताया कि एथलेटिक्स, हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल में 10-10, जबकि वालीबॉल में 05, बॉक्सिंग, जूडो और बैडमिंटन में 04-04 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न जिलों के छात्रों ने अंतिम सूची में जगह बनाई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कॉलेज प्रशासन की ओर से खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.