गोरखपुर, जनवरी 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बरगदवा- स्पोर्ट्स कॉलेज ओवरब्रिज को पूरा होने से पहले वाहनों का आना जाना शुरू हो गया है। सेतु निगम ने सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से यातायात पुलिस को पत्र लिखा था कि ओवरब्रिज पर पुलिस की ड्यूटी लगाकर बरगदवा स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर भी यातायात शुरू किया जा सकता है। सेतु निगम के अनुसार फिनिशिंग कार्य के लिए खोले गए स्थान से वाहन आ-जा रहे हैं, जिसे जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। बरगदवा-फर्टिलाइजर- स्पोर्ट्स कॉलेज ओवरब्रिज में फर्टिलाइजर की ओर यातायात शुरू किया गया है, जबकि इसी ओवरब्रिज से स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर उतरने वाले ओवरब्रिज को जोड़ा गया है, जहां पत्थर लगाकर रोका गया था। जब रेलवे लाइन के ऊपर गर्डर लांचिंग का काम पूरा हो जाएगा, यह ओवरब्रिज बरगदवा की ओर भी जुड़ जाएगा। 117.1 करोड़ रुपये से 1092 मीटर ओवर...