प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। ओपन आमंत्रण राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का जिला स्टेडियम में फाइनल मुकाबला शुक्रवार को हुआ। फाइनल मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को हराकर अयोध्या मंडल ने अपने नाम कर लिया। पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और अयोध्या मंडल के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने जबरदस्त खेल का परिचय दिया। बेहद ही कांटे के मुकाबले में अयोध्या की टीम ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को 21-25, 25-16, 25-14 और 25-22 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह रहे ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि बेटियों को आज हर क्षेत्र में आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.