वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 10 -- यूपी के प्रयागराज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित छात्रावास में मंगलवार सुबह एक प्रशिक्षु वालीबॉल खिलाड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गाजीपुर जिले के रहने वाले 17 साल के प्रत्युष राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही खेल जगत और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खिलाड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रत्युष राय गाजीपुर जिले के सौरी गांव निवासी अवनी राय का बेटा था। वह पिछले करीब चार वर्षों से प्रयागराज के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के छात्रावास में रहकर वालीबॉल की ट्रेनिंग ले रहा था। प्रतिभाशाली खिलाड़ी होने के कारण वह कोच और साथियों में काफी लोकप्रिय था। बताया गया है कि बीते कुछ दिनों से उसका रूम पार्टनर ऋषभ अपने गांव गया हुआ था, जिस वजह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.