जहानाबाद, दिसम्बर 9 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सह डीएम अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार केा जिला खनिज फाउंडेशन की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया कि जिले के जिन क्षेत्रों में भी खनन का कार्य कराया जा रहा है, वहां आम लोगों के लिए सुविधाओं के विस्तार के लिए फंड का बेहतर उपयोग किया जाना अत्यंत आवश्यक है। अत: यह सुनिश्चित किया जाए यदि अन्य योजनाओं से विशिष्ट सुविधा सुनिश्चित नहीं हो रही है, उन्हें मामलों में जिला खनिज फाउंडेशन के तहत उपलब्ध फंड का उपयोग किया जाए। बैठक में आम लोगों की सुविधा के लिए मलहचक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं खेल भवन में पेयजल के लिए एक-एक अदद कूलर सह आरओ लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सिविल सर्जन (असैनिक शल्क चिकित्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.