कानपुर, फरवरी 23 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से द्वितीय सुरेन्द्र सिंह यादव स्मारक टी-20 आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। इसमें कानपुर क्रिकेटर्स और केडीएमए की टीम ने जीत दर्ज की। उद्घाटन वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शाखा प्रबंधक एसके सेठ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कानपुर साउथ मैदान पर हुए मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बनाए। टीम की ओर से समन्वय दीक्षित ने 97 रन नाबाद पारी खेली। गेंदबाजी में जय तिवारी और निशांत गौड़ ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में विनर्स क्लब की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सार्थक लोहिया ने 71 रन और प्रियांशु रावत ने 50 रन बनाए। गेंदबाजी में अशोक कुमार ने दो और शशांक अवस्थी ने एक विकेट लिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.