कोडरमा, दिसम्बर 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग के तहत बुधवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में स्पोर्टिंग यूनियन और यूनिक क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्टिंग यूनियन ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 306 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। स्पोर्टिंग यूनियन की ओर से कुमार सुनील कश्यप ने शानदार शतक लगाते हुए 102 रन बनाए। उनके अलावा आदित्य ने 50 रन और रजनीश ने 44 रन की अहम पारियां खेलीं। यूनिक क्रिकेट क्लब की गेंदबाजी में शिवम ने चार विकेट झटके, जबकि अभय, आयुष और मोहित को एक-एक सफलता मिली। 306 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनिक क्रिकेट क्लब की टीम 29.1 ओवर में 186 रन पर सिमट गई। टीम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.