बिहारशरीफ, मार्च 9 -- स्पोर्टिंग क्लब ने एसआर क्लब को 7 रनों से हराया फोटो 9मनोज01 - बेहतर प्रदर्शन के लिए नकुल कुमार को मैन आफ दी मैच का पुरस्कार देते आयोजक। शेखपुरा, निज संवाददाता। स्व. सुरेश यादव एवं स्व. सुशील यादव स्मृति जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में रविवार को शेखोपुरसराय स्पोर्टिंग क्लब ने शेखपुरा एसआर क्लब को संघर्षपूर्ण मुकाबले में सात रनों से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर शेखोपुरसराय की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 206 रनों का स्कोर बनाया। वहीं, शेखपुरा की टीम निर्धारित ओवर में 199 रन ही बन सकी। मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार नकुल कुमार को दिया गया। नकुल ने 29 रन बनाया तथा दो महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया। मो फजील ने 88 रन व पवन कुमार ने 70 रन बनाये। धर्मेन्द्र कुमार एवं पंकज कुमार ने अंपायरिंग की। सोमवार को घाटकुसुम्भा एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.