मुजफ्फर नगर, नवम्बर 16 -- एमडीएस विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज मन्सूरपुर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2025 का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस खेल महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने उत्साह, जोश एवं अनुशासन के साथ भाग लेते हुए खेल भावना का अद्भुत परिचय दिया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भूतपूर्व कबड्डी कोच अरविन्द बालियान, टीटू बालियान, कमल बालियान रेलवे पुलिस, क्षितिज बालियान (रेलवे पुलिस), अनुज जैन,आदित्य जैन एवं विद्यालय प्रबंधक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, अनिल शास्त्री द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस स्पोर्ट्स मीट में दौड़ प्रतियोगिता, ऊँची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, क्रिकेट, वालीबॉल, शॉटपुट, डिस्क थ्रो, टेबिल टेनिस, रस्साकशी, ज्वेलिन थ्रो सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.