पलामू, जनवरी 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में केंद्र प्रायोजित मिशन वात्सल्य के तहत संचालित स्पॉन्सरशिप योजना के तहत चयनित 260 बच्चों को फंड उपलब्ध नहीं रहने के कारण लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले में पूर्व से 335 बच्चों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। प्रत्येक माह बच्चों के खाते में चार हजार रुपए मिलता है। इस योजना का लाभ एकल अनाथ बच्चा, पूर्ण अनाथ बच्चों के अलावे गंभीर रूप से (एचआईवी/कैंसर)जैसे रोग से पीड़ित बच्चों को इसका लाभ मिलता है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत संचालित स्पॉन्सरशिप योजना के संरक्षण अधिकारी नासीर अंसारी ने कहा कि पहले बच्चों के पीएफएमएस के माध्यम से राशि खाते में भेजी जाती थी,परंतु हाल के दिनों में सरकार ने ट्रेजरी के माध्यम से बच्चों को राशि भुगतान करने का निर्णय लिया है। जिले में जो राशि उपलब्ध थी,उसे सरकार ने वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.