प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- स्पेशल सेक्रेटरी पंचायती राज विभाग राजेश त्यागी ने विकास खंड लक्ष्मणपुर की देवली ग्राम पंचायत के विकास कार्यों का सत्यापन किया। उन्होंने पंचायत भवन, अमृत सरोवर, सामुदायिक शौचालय, परिषदीय स्कूल और आरआरसी सेंटर का निरीक्षण कर संतोष जाहिर किया। बेल्हा पहुंचे पंचायत राज विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश त्यागी ने सबसे पहले डीपीआरओ कार्यालय का निरीक्षण कर पटल सहायकों से जानकारी ली और उन्हें जरूरी निर्देश दिया। इसके बाद डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे के साथ वह विकास खंड लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत देवी पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले गांव के अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं पूछी। इसके बाद सामुदायिक शौचालय, इंटरलाकिंग, परिषदीय स्कूल, आरआरसी सेंटर का निरीक्षण कर गुणवत्ता खंगाली। इसके बाद स्पेशल सेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.