प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 4 -- प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन से होकर गुजरने वाली समर स्पेशल सहित कई एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को विलंब से पहुंची। ट्रेन की लेटलतीफी के चलते यात्री परेशान रहे। समर स्पेशल ट्रेन रविवार को सात घंटे विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि नई दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटे, दिल्ली-वाराणसी स्पेशल सात घंटे, पीआरएल पैसेंजर साढ़े तीन घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे, जनता एक्सप्रेस, पंजाबमेल, लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.