प्रयागराज, जनवरी 3 -- प्रयागराज। हाजीपुर से पुणे यात्रा के दौरान स्पेशल ट्रेन में एक महिला यात्री का पर्स गायब हो गया। महाराष्ट्र निवासी विश्वकर्मा सिंह की शिकायत पर प्रयागराज जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को बताया कि वह हाजीपुर से पुणे का यात्रा कर रहा था। इस दौरान किसी ने महिला का पर्स गायब कर दिया। पर्स में मोबाइल, सोने की अंगूठी, पायल और पांच हजार रुपये कैश था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...