अररिया, फरवरी 24 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। होली जैसे महापर्व पर जहां प्रवासी मजदूरों और कामकाजी लोगों को अपने घर लौटने की उम्मीद रहती है, वहीं इस बार सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को निराशा हाथ लगी है। किशनगंज से लाल कुआं जंक्शन उत्तराखंड के लिए होली स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा तो की गई है, लेकिन इसका समय निर्धारण यात्रियों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया है। केंद्रीय रेल मंत्रालय द्वारा 23 फरवरी को जारी सूचना के अनुसार 18 कोच वाली यह स्पेशल ट्रेन पांच मार्च को किशनगंज से रवाना होगी, जबकि उत्तराखंड से इसकी वापसी छह मार्च को निर्धारित है। ऐसे में होली पर्व तक अधिकांश लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाएंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह ट्रेन होली से पूर्व चलाई जाती तो प्रवासी मजदूरों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलती। यह ट...