बरेली, अक्टूबर 7 -- बरेली। रेलवे ने भले ही यात्रियों की सुविधा को त्योहारी सीजन में तमाम स्पेशल ट्रेनें चला दी हैं, लेकिन ये समय पर नहीं पहुंच रही हैं। सोमवार को ट्रेनों ने कई-कई घंटे इंतजार कराया। गोरखुपर-गोंडा सेक्शन में ब्लॉक से ट्रेनें अधिक लेट हो रही हैं। इस कारण नियमित ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। रेलवे के अनुसान सोमवार को 12327 उपासना एक्सप्रेस 4.15 घंटे देरी से 3:21 बजे पहुंची। 15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस 12:18 बजे की जगह 15:33 बजे आई। 04009 दिल्ली स्पेशल करीब 45 मिनट, 04021 नई दिल्ली स्पेशल सवा तीन घंटे, 03311 चंडीगढ़-दिल्ली स्पेशल एक घंटा, 04830 जोधपुर-दिल्ली स्पेशल 6.20 घंटे विलंब से दोपहर 15:51 बजे बरेली जंक्शन पहुंची। 04503 चंडीगढ़-अंबाला स्पेशल भी सवा तीन घंटे लेट हो गई। 12204 सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस एक घंटा और 04008 जोगबानी स्पेशल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.