कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। आगामी त्यौहार के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए धनबाद-दिल्ली-धनबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन अतिरिक्त फेरों के साथ किया जाएगा। धनबाद-दिल्ली स्पेशल प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को 24 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026 तक चलेगी। वहीं दिल्ली-धनबाद स्पेशल प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को 25 फरवरी 2026 से 4 मार्च 2026 तक संचालित की जाएगी। उपरोक्त स्पेशल ट्रेनों का समय एवं ठहराव वर्तमान में चल रही स्पेशल ट्रेनों के मौजूदा समय और ठहराव के अनुरूप ही रहेगा। यह जानकारी मोहम्मद इकबाल, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.