गुड़गांव, दिसम्बर 13 -- गुरुग्राम। शहर में स्पेशल खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोचिंग शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर अक्टूबर 2026 में चिली में प्रस्तावित स्पेशल ओलंपिक गेम्स की तैयारी को लेकर लगाया गया है। शिविर में देश के सात राज्यों से आए खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिन्हें अनुभवी और प्रशिक्षित कोचों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कोचिंग शिविर में कुल पांच स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें उनकी क्षमता और खेल कौशल के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। शिविर के दौरान कुल 28 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की टीम अभ्यास में हिस्सा ले रही है। इनमें हरियाणा प्रदेश के चार खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से तीन खिलाड़ी गुड़गांव जिले से हैं। स्पेशल ओलंपिक हरियाणा के एरिया इंचार्ज वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुड़गांव ज...