मुरादाबाद, फरवरी 10 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कांठ में परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए ब्लॉक स्तर पर चयनित बच्चों की स्पेल बी एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई। संयोजक शशिबाला के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर भेंडी, डिलारी की निशा ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर नगली, मूंढापांडे की अल्शिफा द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय मिलक गंगवारी, कुंदरकी की नूरस फातिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर स्तर की प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय सलारपुर, डिलारी की हिमांशी प्रथम, कंपोजिट विद्यालय फत्तेपुर खास की अना फातिमा द्वितीय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर भेंडी डिलारी की प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता आशुतोष त्यागी ने विजेता छात्रों को शील्ड व प्रमाणपत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.