बरेली, दिसम्बर 20 -- फरीदपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जनपद स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता में 16 विकास खंडों के प्राथमिक एवं कंपोजिट प्राथमिक स्तर के 28, उच्च प्राथमिक, उच्च प्राथमिक के 23 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य दीप्ति वार्ष्णेय, वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज कुमार एवं डॉ कृष्ण कुमार ने किया। प्राथमिक स्तर में प्राथमिक विद्यालय नवदिया अख्तयारपुर नवाबगंज की तान्या ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय नगरिया विक्रम फरीदपुर की तनीशा ने द्वितीय एवं मीरगंज के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर की छात्रा सेजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय रजनापुर फरीदपुर के हिमांशु ने प्रथम, कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय कुंडलिया इखलासपुर मझगवां के अमन ने द्वितीय एवं बिथरीचैनपुर के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय अधुलाखिया की...