हल्द्वानी, दिसम्बर 10 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्रों की क्षमताओं को निखारने के लिए बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र धौलाखेड़ा में कक्षा-5 के बच्चों के लिए स्पेलिंग जीनियस एवं मैथ विजार्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्पेलिंग जीनियस में प्रथम तान्या भदोरिया राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय धौलाखेड़ा और मैथ विजार्ड में प्रथम पवन राजपूत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेलबाबा रहे। स्पेलिंग जीनियस में मयंक बर्गली राजकीय प्राथमिक विद्यालय कटघरिया द्वितीय व शिवम कश्यप राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय हल्दूचौड़ तृतीय रहे। मैथ विजार्ड में नवल जोशी राजकीय प्राथमिक विद्यालय परमा द्वितीय व अरनव राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कुसुमखेड़ा तृतीय रहे। खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया। यहां डिकर स...