गुड़गांव, मार्च 5 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-93 स्थित स्पेज प्रिवी सोसाइटी के एफ टावर की 18वीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी से प्लास्टर का एक हिस्सा नीचे गिर गया। गनीमत रही कि उस दौरान नीचे कोई नहीं था। यदि कोई होता तो उसे गंभीर चोट पहुंच सकती थी। आरडब्ल्यूए ने इस मामले में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के निदेशक को पत्र लिखा है। इसके साथ-साथ राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधीकरण (एनसीएलटी) की तरफ से नियुक्त आईआरपी को सूचित किया है। आरडब्ल्यूए सचिव विकास सिंह मैनी के मुताबिक स्पेज प्रिवी सोसाइटी में कई फ्लैट की बालकनी की हालत खराब है। उन्होंने निर्माण क्वालिटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सोसाइटी के सरंचनात्मक जांच की आवश्यकता है। बुधवार को 18वीं मंजिल स्थित एक फ्लैट की बालकनी से प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि उस दौरान कोई नीचे नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.