गाज़ियाबाद, फरवरी 6 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। वैशाली के सन वैली इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने 25 वीं राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में कांस्य पदक हासिल किए। यह प्रतियोगिता चेन्नई में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रत्यूष, आयुष शर्मा, अंश उपाध्याय ने प्रतिभाग किया। जिसमें आयुष शर्मा और अंश उपाध्याय ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किए। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष और गर्व का माहौल है। प्रधानाचार्या प्रीति गोयल ने सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...