बहराइच, नवम्बर 30 -- बहराइच। शासन के निर्देशों के क्रम में यातायात माह के अंतर्गत जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटना एवं उनमे होने वाली मृत्यु की संख्या में 50प्रतिशत की कमी लाये जाने हेतु यातायात पुलिस बहराइच द्वारा लखनऊ - बहराइच राजमार्ग पर तेज गति से वाहन चलाने के विरुद्ध अभियान चलाया। स्पीड राडार से वाहन की गति की जांच कर 30 वाहनों के चालान करते हुए 60 हजार रूपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया l यह कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...