लखनऊ, मई 18 -- खुर्दही बाजार में शुक्रवार को स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला गिर गई। एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में उसने दम तोड़ दिया। गोसाईंगंज देवसिंह खेड़ा निवासी भगवानदेई (65) के पति रामनाथ लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार देर रात वह बेटे मुकेश के साथ बाइक से लोहिया अस्पताल से घर लौट रही थीं। खुर्दही बाजार में तेज रफ्तार बाइक स्पीड ब्रेकर पर उछलकर पलट गई। इससे भगवानदेई के सिर में गंभीर चोट आ गई। उन्हें आनन-फानन में एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। शनिवार देर रात भगवानदेई की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलने पर भगवानदेई और उनके बेटे मुकेश को अस्पताल भेजा गया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मुकेश की बाइक की रफ्तार अधिक थी। वह स्पीड ब्रेकर देख नहीं सका। इसके कारण बाइक तेजी से उछली और भगवानदेई सड़क पर गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.