पटना, दिसम्बर 14 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने आरोप लगाया है कि बिहार में धर्म और जाति पूछकर मॉब लिंचिंग की जा रही है। लोगों को अमानवीय तरीके से पीट-पीट कर जान ली जा रही है। रविवार को जारी बयान में राजद नेता ने मांग की है कि स्पीडी ट्रायल चलाकर मॉब लिंचिंग के अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए। नवादा में फेरी करने वाले अतहर हुसैन का धर्म पूछकर उनके साथ मारपीट की गई। बाद में उनकी मौत हो गई। ऐसा लग रहा है मानों बिहार में पुलिस और शासन-प्रशासन का डर अपराधियों में समाप्त हो गया है। अपराधियों को अविलंब सजा मिले ताकि लोगों में कानून का भय बना रहे। अपराधियों को सजा ऐसी दी जाए जो एक नजीर बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...