रांची, सितम्बर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची जिला प्रशासन और जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से स्कूलों में कराए जा रहे स्पीक रांची के तहत गुरुवार को शांति रानी स्कूल बड़ा घाघरा में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रांची सदर 2 के तहत विभिन्न संकुल के विजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया। पहली से पांचवीं के ग्रुप में अंकिता कुमारी, आतिफ राजा व अमृता कुमारी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, छठी से आठवीं के ग्रुप में गुनगुन चक्रवर्ती, जीनत परवीन और नव्या कुमारी विजेता रहीं। प्रतिभागियों ने कारगिल विजय दिवस, राष्ट्रीय खेल दिवस, विज्ञान दिवस, स्वतंत्रता दिवस आदि विषयों पर बेबाकी से विचार रखे। सफल प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधीक्षक बादस राज ने सम्मानित किया। मौके पर अशोक प्रसाद, निर्मल पांडेय आदि मौजूद थे। फलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.