नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- कई बार जब हम किसी के लिए जाल बिछाते हैं तो उसमें खुद भी फंस जाते हैं। ऐसा ही कुछ भारत की टेस्ट टीम के साथ हो रहा है। वेस्टइंडीज की बिखरी-बिखरी सी टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हमने बुरी तरह हरा तो दिया, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका से हम हार गए। कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। अपनी ही परिस्थितियों में टीम इंडिया ऐसे नजर आई, जैसे कोई विदेशी टीम अब से 2-3 साल पहले भारत में खेल रही हो। कोलकाता के ईडन गार्डेंस से चलने वाले क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल यानी सीएबी के चेयरमैन और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 10 नवंबर को बयान दिया था कि इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट मैच के लिए पिच अच्छी होगी और ...