रुद्रपुर, फरवरी 12 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गदरपुर निवासी एक युवक ने मेट्रोपोलिस मॉल स्थित एक स्पा सेंटर के संचालक और वहां कार्यरत युवतियों पर बंधक बनाकर मारपीट करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने संबंध में एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के ,अनुसार गदरपुर निवासी जसवंत ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीती 30 जनवरी को वह मेट्रोपोलिस मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थित एक स्पा सेंटर में मसाज कराने गया था। मसाज कराने के बाद उसने पूरा भुगतान भी कर दिया। आरोप है कि जब वह वहां से वापस लौटने लगा तो स्पा सेंटर में मौजूद युवतियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और अतिरिक्त पैसे की मांग करने लगीं। जब उसने अतिरिक्त रकम देने से इनकार किया तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.