गुड़गांव, दिसम्बर 10 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-49 स्थित ओमेक्स मॉल में स्थित दो स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। स्पा सेंटर से पुलिस ने दो विदेशी युवतियों समेत आठ को रेस्क्यू किया गया। सेंटर में मसाज के नाम पर देह-व्यापार का कारोबार बीते काफी समय से चल रहा था। मसाज के नाम पर लोगों से एक हजार से दो हजार रुपये वसूले जा रहे थे। महिला संब-इंस्पेक्टर की शिकायत पर सेक्टर-50 थाने में संचालक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि ओमेक्स मॉल सेक्टर-49 में स्थित एजिल स्पा में मसाज के नाम पर देह-व्यापार का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने टीम को तैयार करने के बाद सिपाही को सादी वर्दी में एक हजार रुपये देकर फर्जी ग्राहक बनाकर स्पा में भेजा गया। स्पा में सिपाही को हस...