लखनऊ, अप्रैल 20 -- सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) टीम ने रविवार को लुलु मॉल के पास स्थित स्काई लाइन प्लाजा में चल रहे ब्लू बेरी थाई स्पा सेंटर पर छापेमारी की। यहां से थाईलैंड की छह महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा। ये सभी बिजनेस वीजा पर कई माह पहले आई थीं और स्पा सेंटर में काम कर रही थीं। दो माह पूर्व वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से रह रही थीं। पुलिस ने वाराणसी में रहने वाली संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मौके से मिले दस्तावेजों और पूछताछ में थाईलैंड की महिलाओं से मिली जानकारी के माध्यम से पुलिस तफ्तीश कर रही है। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि इस मामले में स्पा सेंटर की संचालिका सिमरन के खिलाफ दरोगा विपिन प्रताप सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। स्पा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.