काशीपुर, फरवरी 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नैनीताल रोड स्थित मेट्रोपोलिस मॉल में सोमवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और पुलिस की संयुक्त छापेमारी से हड़कंप मच गया। कई स्पा सेंटर संचालक ताले डालकर फरार हो गए। जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर 10 से अधिक स्पा सेंटरों को सील कर दिया गया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर एएचटीयू प्रभारी बसंती आर्य के नेतृत्व में मेट्रोपोलिस मॉल में संचालित स्पा सेंटरों की जांच की गई। इस दौरान कई स्पा सेंटर बिना वैध अनुमति और तय मानकों के विपरीत संचालित पाए गए। टीम ने सभी संबंधित स्पा सेंटरों को मौके पर ही सील कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही सील खोली जाएगी। छापेमारी के दौरान मॉल परिसर में संचालित एक बार में भी नियमों का उल्लंघन सामने आया। जांच में एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.