पीलीभीत, जनवरी 11 -- पीलीभीत। शहर के लकड़ी मंडी में स्थित बिजली पोल में हाईटेंशन तारो में आग लग गई। जिससे इलाके की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग की टीम ने फाल्ट ठीक किया। शनिवार शाम छह बजे कोतवाली क्षेत्र के लकड़ी मंडी में अचानक बिजली के पोल में आग लग गई। बिजली विभाग के तारों में फाल्ट होने से चिंगारी उठी और देखते ही देखते तारों ने आग पकड़ ली। तारों में आग लगने से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वाहन चालक भी थम गए। सूचना बिजली विभाग की टीम को दी गई तो विद्युत टीम मौके पर पहुंची। आग लगने के बाद क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.