गाजीपुर, जनवरी 5 -- रेवतीपुर (गाजीपुर)। डेढ़गावां गांव में रविवार की देर रात सड़क किनारे लगे 63 केवीए क्षमता के विद्युत ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा के लिए स्थापित डीटी बॉक्स (फ्यूज बॉक्स) और केबल में अचानक तेज स्पार्किंग के बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के साथ ही फ्यूज बॉक्स और केबल धू-धू कर जलने लगा। सूचना पर आपूर्ति काटकर आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी पहुंचे वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन आपूर्ति पूरी बहाल नहीं हो सकी। लोगों ने बताया कि यह महज संयोग था कि आग ट्रांसफॉर्मर और उससे सटे झोपड़ीनुमा घरों तक नहीं पहुंची। यदि आग फैल जाती तो पास की बस्ती, राहगीर और आसपास के घर इसकी चपेट में आ सकते थे, जिससे भारी जान-माल का नुकसान हो सकता था। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि...