बिजनौर, फरवरी 4 -- बिजनौर शहर के एक रेस्टोरेंट में बने केबिन में स्पाई कैमरे लगाकर युवक-युवतियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने हंगामा किया। होटल पर हंगामा की सूचना पर सिविल लाइन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार शहर के एक रेस्टोरेंट में किराये पर केबिन देकर युवक-युवतियों को ठहराया जाता था। आरोप है कि केबिन में पहले से ही गुप्त रूप से स्पाई कैमरे लगाए गए थे, जिनके माध्यम से उनकी गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की जाती थी। बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए होटल पर कार्यरत कर्मचारों द्वारा पीड़ितों को ब्लैकमेल किया जाता था। बुधवार को इस पूरे मामले की जानकारी होने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू हुआ। जिसको लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर डायल-112 व सिविल लाइन चौकी पुलिस मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.