नई दिल्ली, मार्च 13 -- SpiceJet airline news: प्राइवेट सेक्टर की एयरलाइन- स्पाइसजेट के प्रवर्तकों में से एक और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने गुरुवार को ओपन मार्केट में लेनदेन के जरिये एयरलाइन में करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी 52 करोड़ रुपये में बेची। बीएसई पर बल्क डील्स के आंकड़ों के मुताबिक अजय सिंह ने 1.15 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे। यह गुरुग्राम स्थित स्पाइसजेट में 0.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। शेयरों का सैटलमेंट 45.34 रुपये की औसत कीमत पर किया गया, जिससे ट्रांजैक्शन का मूल्य 52.31 करोड़ रुपये बैठता है।अब कितनी रह गई हिस्सेदारी हिस्सेदारी बिक्री के बाद स्पाइसजेट में सिंह की हिस्सेदारी 22.90 प्रतिशत से घटकर 22 प्रतिशत रह गयी है। साथ ही कंपनी के प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह की संयुक्त हिस्सेदारी 29.13 प्रतिशत से घटकर 28.23 प्रतिशत हो गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.